Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एमजीएययू की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर विद्यार्थियों को गलत प्रश्नपत्र थमा दिया गया। जिसके बाद छात्र असमंजस में आ गए और विरोध किया। छात्रों ने लिखित में आपति जताते हुए विद्यार्थियों को बोनस अंक देने की मांग की है। दरअसल आज बुधवार को बी.एड सेमेस्टर-1 की परीक्षा थी। परीक्षा केन्द्र में छात्रों को निर्धारित प्रश्नपत्र की जगह पुराना प्रश्नपत्र थमा दिया गया। जैसे ही विद्यार्थियों ने पेपर को देखा तो असमंजस में पड़ गए कि आखिर ये क्या हुआ।

 

छात्रों ने विरोध किया तो प्रशासन ने छात्रों की बात को सुना और फिर उन्हें उसी प्रश्नपत्र को अंटेड करने के निर्देश दिए गए। इस पूरी अव्यवस्था और गंभीर लापरवाही को लेकर विद्यार्थियों ने लिखित में शिकायत भी की है। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर का टाईटल तो सही था लेकिन अंदर उनके सलेबस से इतर प्रशन थे। जिसके चलते परीक्षा देेने में व्यवधान उत्पन्न हो गया। पाठ्यक्रम से इतर प्रश्न के चलते विद्यार्थी परेशान होते रहें। विद्यार्थियों ने बोनस अंक के साथ जिम्मेवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ी ना हो।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!