Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बाइक के स्लीप हो जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे हंसराज निवासी वार्ड नंबर 32 लूणकरणसर के रहने वाले ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता दुलाराम पुत्र मालाराम 10 मार्च को रोझा रोड़ पर बाइक से जा रहे थे।

 

इस दौरान अचानक से उसके पिता की बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गयी। अचानक गिरने से उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!