Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के उदासर की है। जहां पर 10 मार्च की रात को करीब 11 बजे के आसपास महादेव नगर में रहने वाले मघाराम ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के राज कुमार, जुनैद खान, शोएब भाई भाई, इमरान, मैनुद्दीन, राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे ।।


सामाजिक संगठनों के सेवादारों ने पुलिस के सहयोग से शव को पीबीएम के लिए रवान किया और मोर्चरी पहुंचाया। फिलहाल व्यक्ति के सुसाइड करने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।



