रचनात्मकता दिखाने का अवसर, लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा 50 हजार का इनाम-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर नागरिकों को रचनात्मकता दिखाने का अवसर देते हुए ‘विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम, 2025 के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर के लोगों से अधिनियम के लिए आकर्षक और अर्थपूर्ण लोगो तैयार करने के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य नागरिकों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और विकसित भारत की नई पहचान को आमजन की भागीदारी से गढऩा है। सरकार चाहती है कि देश के युवा, डिजाइनर, कलाकार और रचनात्मक सोच रखने वाले लोग इस पहल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

 

प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विजेता के डिजाइन को विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम, 2025 की पहचान के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।
इच्छुक प्रतिभागी माई जीओवी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने डिजाइन ऑनलाइन भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर या मायगव पोर्टल पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने देश के रचनात्मक युवाओं और डिजाइनरों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि विकसित भारत की नई पहचान को जनभागीदारी के साथ साकार किया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!