Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। अचानक गाड़ी के आगे सांड के आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जाने और एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में कमला कॉलोनी निवासी किशनलाल देवड़ा ने शिवकुमार शर्मा पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटन 3 मार्च की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि सड़क पर चल रही कार के आगे अचानक से सांड आ गया। जिसके चलते चालक ने लापरवाही से गाड़ी को काटने का प्रयास किया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटा खाकर खेत में चली गयी। जिसके चलते गाड़ी में मौजूद मुकेश देवड़ा को चोटें लगी और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!