Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक में बीती रात को एफसीआई गोदाम में आग लग गयी। जिसके चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को लगी तो तुरंत फायर बिग्रेड़, पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना के बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम घंटो आग बुझाने के लिए मशक्कत करती नजर आयी।

आग ने कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। 33 हजार बोरियां में रखा 11.55 लाख किलो मूंगफली का स्टॉक जलकर राख हो गया। रातभर आग की लपटें धधकती रहीं और सोमवार सुबह तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग से करोड़ों रुपए का नुकसाान हुआ है।

बताया जा रहा है कि आग के कारण गोदाम को भी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक, बीकानेर और नोखा सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयासों को देखते रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!