डेंटल एसोसिएशन ने मनाया दंत चिकित्सक दिवस, डॉ. अंबुज बने अध्यक्ष-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की बीकानेर शाखा ने 7 मार्च को होटल चिराग में विश्व दंत चिकित्सक दिवस के उपलक्ष में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में मुंबई महाराष्ट्र के ख्याति नाम दंत रोग चिकित्सक शामिल हुए। जिन्होंने दंत रोगो के उपचार हेतु नवीनतम जानकारी बीकानेर के चिकित्सकों से साझा करी। बीकानेर के डॉ विशाल मलिक ने भी विश्व दंत चिकित्सक दिवस की महता के ऊपर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार पुरोहित ने बताया की हर वर्ष इंडियन डेंटल एसोसिएशन के द्वारा विश्व चिकित्सा दिवस के उपलक्ष में इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस वर्ष की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई । जिसमें डॉ अंबुज गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं डॉ पुनीत कालरा को सचिव पद हेतु चुना गया साथ ही कार्यकारिणी में अन्य पदों पर डॉ अरविंद शर्मा, डॉ पीयूष पारीक, डॉ विकास सरोवा, डॉ उज्जवल स्वामी, डॉ वीरेंद्र शेखावत, डॉ मनोज सनवाल, डॉ गुरजीत कौर, डॉ इरफान सैयद, डॉ इशिता मित्तल, डॉ शिवानी कालरा, डॉ मंगला बांठिया, डॉ अरिहंत बांठिया, डॉ निशा चौधरी, डॉ जया नाग, डॉ जुनैद अहमद को शामिल किया गया है। इस अवसर पर संगोष्ठी के साथ ही दंत रोगों से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी दंत चिकित्सकों ने पूर्ण रूप से भाग लिया।

 

नव मनोनीत अध्यक्ष डॉ अंबुज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष बीकानेर शाखा में गत माह में ही 30 नए दंत चिकित्सकों को जोड़ा है एवं आने वाले समय में संभाग के अन्य दंतचिकित्सकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। आगामी वर्ष के कार्यों की रूपरेखा की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष इंडियन डेंटल एसोसिएशन बीकानेर दंत रोगों से संबंधित नवीन उपचारों हेतु अनेक कार्यशाला का आयोजन करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक स्तरों पर कार्य करेगी। साथ ही स्कूली बच्चों के दांत परीक्षण हेतु विभिन्न शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में जीएसके फार्मा एवं लोन चाचा का भी सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!