Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दिनों पूर्व नहर किनारे चप्पल, कपड़े डालकर पुलिस और एसडीआरएफ टीमों की परेड़ करवाने वाली महिला पुलिस को मिल गयी है। मामला छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर बीते दिनों एक महिला ने कपड़े,चप्पल और सुसाइड नोट लिखा और मौके से गायब हो गयी। पुलिस को अंदेशा हुआ की महिला कहीं पानी में ना कूद गयी हो। ऐसे में एसडीआरएफ टीमों ने सर्च चलाया लेकिन ना तो महिला का पता लगा और ना ही उसकी बेटियों का।

 

ऐसे में पुलिस ने अन्य जगहों पर भी महिला की तलाश की तो शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि महिला को सतासर के पास देखा गया। सूचना मितले ही पुलिस टीम एक्टिव हुई और मौके पर पहुंची। जहां पर महिला अपने दो बच्चों और माँ के साथ बैठी मिली। पुलिस ने इन्हें अपने साथ ले गयी और जांच में जुटी है।
बता दे कि बीते दिनों कथित सुसाइड नोट मिला था। जिसके बाद पुलिस टीमों ने अंदेशा जताते हुए नहर में सर्च चलाया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!