पानी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, माँ की हालात गंभीर-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पानी के टांके मेें डूबने से तीन बच्चों की मौत हो जाने और माँ की हालात गंभीर घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर के बसवाणी गांव की है। जहां पर शुक्रवार की रात को तीन मासूम बच्चे पानी के टांके में गिर गए। जिसके चलते तीनों की मौत हो गयी।

 

वहीं उनकी मां की हालत गंभीर है। बच्चों के दादा-दादी खेत पर काम करने गए हुए थे। जब वे लौटे तो घर के बाहर बने टांके का ढक्कन खुला मिला। झांककर देखने पर अंदर मां और तीनों बच्चों की बॉडी पानी में तैर रही थी। यह देखते ही वे चिल्लाए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर चारों को टांके से बाहर निकाला। परिजन और पड़ोसी उन्हें जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

 

जुड़वा बहन गुंजन (5) व अनुष्का (5) और उनके भाई रुद्र (2) की मौत हो गई। उनकी मां मंजू देवी (25) का इलाज चल रहा है। घटना के बाद बच्चों की दादी साबुड़ी देवी की तबीयत भी बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बच्चों के दादा प्रहलाद राम भी गम में डूबे हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!