Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में महिलाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर रविवार को 24 घंटे तक महिलाएं फ्री में यात्रा कर सकेगी। इस सम्बंध में रोड़वेज ने आदेश जारी किए है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। ऐसे में प्रदेशभर में रोड़वेेज में महिलाएं फ्री में यात्रा कर सकेगी। परिवहन विभाग के निर्देश के बाद रोडवेज प्रशासन ने इसके लिए व्यवस्था शुरू कर दी है। रोड़वेज में 8 मार्च को महिलाएं और बालिकाएं साधारण, एक्सप्रेस बसों में बिना किराये के यात्रा कर सकेंगी।


यह सुविधा केवल राजस्थान राज्य की सीमा में लागू रहेगी। अगर कोई बस दूसरे राज्य तक जाती है तो राजस्थान की सीमा तक का सफर ही फ्री रहेगा। रोडवेज प्रशासन ने कहा- यह फ्री यात्रा सुविधा एसी, वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर चलने वाली बसों में लागू नहीं होगी। इन बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।रोड़वेज में यह सुविधा केवल 7-8 मार्च की रात को 12 बजे से 8 मार्च की रात को 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसी समय के दौरान जारी टिकटों पर ही यह सुविधा मान्य होगी।



