Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के नहर में गिरने की आंशका को लेकर खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सतासर की है। जहां पर इंदिरा गांधी नहर के आरड़ी 605 पर नहर के किनारे महिला के कपड़े, चप्पत और सुसाइड नोट मिला है। जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुटी है कि आखिर इसके पीछे की सच्चाई क्या है। जानकारी के अनुसार नहर किनारे महिला के चप्पल और दुपट्टा मिले हैं। ेऐसे में आंशका जताई जा रही है कि महिला या तो नहर में कूद गई या फिर इन्हें छोड़कर कहीं और चली गई हो।


सूचना मिलते ही छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस को एक कागज भी मिला, जिसे प्रारंभिक तौर पर सुसाइड नोट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसमें युवती ने ससुराल पक्ष पर तंग-परेशान करने के आरोप लगाए हैं।पुलिस इस कागज की जांच कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।



