Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बिनाणी लैब के पीछे के क्षेत्र की है। जहां पर 58 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के कमरे में कुर्सी पर मिला है। सामाजि संगठनों के सेवादारों ने बताया कि सूचना मिली थी कि घर में से बदबू आ रही है। जब मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति का शव मिला है। सेवादारों ने शव को एंबुलेंंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना हो सकता है। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल व्यक्ति के मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!