Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने और तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में गर्वमेंट प्रेस रोड़ पर रहने वाले देवेन्द्र ङ्क्षसह ने भागीरथ, हनी, कुसारगर, आंनद, प्रेम, जीतु व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 4 मार्च की शाम को बालाजी डिपार्टमेंट स्टोर की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर आए और उससे शराब के लिए पैसे मंागे। जब प्रार्थी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सोने की चैन छीन ली साथ ही गाड़ी के साथ तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



