बीकानेर में बम की सूचना से अलर्ट, 2 बजे का दिया गया मेल में समय एसपी बोले- अंडरग्राउंड से छत तक जारी है सघन तलाशी, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। जिसके बाद हड़कंप की स्थिति बन गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एजेंसियां अलर्ट हुई और लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डॉग स्क्वायॅड की टीम भी मौके पर है और हर जगह पर तलाशी की जा रही है।

इस सम्बंध में एसपी कावेन्द्र सागर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जैसे ही हमारे पास ऐसी सूचना आई तो तुरंत हम मौके पर पहुंचे और एतिहात के तौर पर कैंपस को खाली करवाया गया है। एसपी सागर ने बताया कि पुरे परिसर में अंडरग्राउंड से लेकर छत तक की तलाशी की जा रही है।

दो बजे के बम धमाकों को लेकर एसपी ने कहा कि एक मेल आया है। जिसकी जांच की जा रही है और आने वाले समय में इसके बारे में जानकारी मिल पाएगी।
बता दे कि अलसुबह यह धमकी भरा ईमेल आया था। जिसमें लिखा था कि दोपहर 2 बजे एक 14 साइनाइड बम लगा ब्लास्ट होंगे। 11 बजे तक कोर्ट को खाली करवा लें। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर खाली करवाया और तलाशी शुरू की।

 

इसकी जानकारी मिलने के बाद टीम यहां पहुंच गई थी। कोर्ट परिसर के साथ ही पूरी बिल्डिंग, छत और पार्किंग समेत अन्य हिस्सों को देखा जा रहा है। ई-मेल किसने किया था और कहां से आया था, इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने सभी अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों को तुरंत अदालत परिसर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।

 

अजय पुरोहित ने कहा कि अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, इसलिए सभी लोग तत्काल परिसर खाली कर दें। साथ ही जो वकील अभी तक कोर्ट नहीं पहुंचे हैं, उन्हें भी फिलहाल अपने घरों में ही सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा। ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!