Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कोर्ट परिसर को उडाने की धमकी के बाद से बीकानेर में एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है। लगातार कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की छानबीन की जा रही है। डॉग स्क्वायॅड की टीमें भी लगातार जुटी है। बीकानेर एसपी कावेन्द्र सागर भी मौके पर पहुंचे है। वहीं दूसरी और बीकानेर कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद एतिहात के तौर पर कोर्ट परिसर को पुरी तरीके से खाली करवा लिया गया है। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। चारों तरफ से एजेंसिया नजर बनाए हुए है।


ईमेल के जरिये दी गयी धमकी
जानकारी के अनुसार बीकानेर कोर्ट परिसर में बम और धमाके की धमकी ईमेल के जरिये दी गयी। बताया जा रहा है कि कोर्ट ऑफिसर के मेल पर यह मेल किया गया था। जिसमें बीकानेर कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी दी गयी। बीकानेर के साथ-साथ ही श्रीडूंगरगढ़ और छतरगढ़ न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी।
चप्पे-चप्पे पर निगरानी, फिलहाल नहीं कोई इनपुट
बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। कोर्ट परिसर में किसी को घुसने की अनुमति नहीं है। फायर बिग्रेड़ की टीमें भी मौके पर पहुंची है। अधिवक्ता भी लगातार एजेंसियों को सहयोग कर रहे हैं। हालांकि एजेंसिया जांच में जुटी है कि आखिर ईमेल कहां से किया गया है और इसके पीछे की मंशा क्या है।
लगातार आती रही हैं ऐसी धमकी
बीकानेर ही नहीं अपितु राजस्थान के अलग-अलग जिलों में लगातार बम धमाकों की धमकियां दी जाती रही है। कभी जयपुर के एयरपोर्ट तो कभी जोधपुर हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी दी जाती रहीं है। कभी स्कूल तो कभी अन्य सार्वजनिक स्थान। करीब छह महीनों में दर्जनों बाद ऐसी धमकियां दी गयी थी ।



