Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी रूकवाकर मारपीट करने और पैसे छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में हदां पुलिस थाने में मालाणी बास नोखा के रहने वाले राकेश पुत्र जोहरमल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 28 फरवरी की रात को 09 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ सब्जी की गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात लोग स्कार्पियों में आए और उसकी गाड़ी को रूकवाया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और 61 हजार रूपए व मोबाइल, चैन लुट कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



