Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घायल अवस्था में हिरण के मिलने की खबर सामने आयी है। जिसे जागरूक लोगों की सर्तकता से जान बच गयी। घटना कोलायत उपखंड के कोटड़ा गांव की रोही की है।

जहां पर प्रेमङ्क्षसह पडि़हार अपने खेत की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में तितरों बाड़े के पास एक हिरण घायल अवस्था में मिला। जिसे मौके से प्रेमसिंह व अन्य ने तुरंत संभाला और देखरेख की।

ग्रामीण प्रेमसिंह पडि़हार, रतनलाल मेघवाल, भवानीसिंह, रेवंतराम ज्ञानू सिंह पडि़हार, अशोक, हरीश मौजूद रहे। इन्होंने हिरन को पानी पिलाया व देखरेख कर ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता उत्तमसिंह कोटड़ा को सूचना दी। जिन्होंने हिरण को बीकानेर रेफर किया गया। उत्तमसिंह कोटड़ा ने श्री कोलायत वनविभाग रेंजर महावीर सिंह को सूचना दी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!