Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से चायपती लेने का बोलकर निकले 11 साल के नाबालिग के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में 25 जनवरी की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में नाबाालिग के नाना ने अज्ञात पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसका 11 वर्षीय देाहिता 25 फरवरी को घर से चायपती लेने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। प्रार्थी ने बताया कि सभी जगह तलाशी की लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!