Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वाहन लोन का भुगतान नहीं करने और वाहन को खुर्द बुर्द करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में रिजनल मैनेजर राकेश शर्मा ने मांगीलाल, मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 6 फरवरी 2017 को पंचशती सर्किल बीकानेर की बतायी जा रही है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने वाहन लोन ले लिया लेकिन इसके बाद किश्तों का भुगतान नहीं किया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने किश्ते नहीं दी और वाहन को भी खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





