Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। गाड़ी चलाते समय अचानक से सांस में तकलीफ के बाद मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को सींथल के पास की है। इस सम्बंध में कुचौर अगुणी निवासी रामस्वरूप पुत्र सीताराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि वह और उसका भाई रविन्द्र नापासर से अपने गांव कुचौर अगुणी जा रहे थे।


सींथल के पास पहुंचे तो उसके भाई रविन्द्र ने फोन आने पर गाड़ी को साइड में रोक कर बात करने लगा। इस दौरान अचानक सा जोर से ऊपर खींचा व बेहोश हो गया। जिसको उप जिला अस्पताल नापासर ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



