पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीकानेर में हलचल, करणी सेना के नेताओं पर नजर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यूजीसी रोल बैक को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने पीएम नरेन्द्र मोदी को काले झंडे दिखाने का एलान किया हुआ है। इसी को लेकर प्रदेशभर में एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना पहले से ही नजरबंद है और पुलिस का भारी जाब्ता उनकी निगरानी में है। दूसरी तरफ बीकानेर में भी करणी सैना के नेताओं की पल-पल की अपडेट ली जा रही है। देशनोक से खबर सामने आयी है जहां पर करणी सेना के उजागर सिंह को हादस अरेस्ट किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार होटल केसर महल से उजागर सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया है। हालांकि पुलिस ने इस सम्बंध में पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि राज शेखावत से भी करणी सेना के नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है। बता दे कि यूजीसी कानून को लेकर लगातार स्वर्ण समाज विरोध में है और इसी कड़ी में अजमेर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने का एलान किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!