Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना राजस्थान के बालोतरा से जुड़ी है। जहां पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साइड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

 

बस में से शव लटके नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक के दौरान बस चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!