Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में हिंयादेसर निवासी अन्नाराम पुत्र भागीरथ कुम्हार ने लालचंद, भोजराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 21 फरवरी की रात को आरोपी ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके पास से सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा व रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!