Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लंबे समय से नाले की समस्या को लेकर आज कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें नाले की समस्या के समाधान की मांग की है अन्यथा आने वाले दिनों में सड़क को रोकने की चेतावनी दी गयी है। इस सम्बंध में मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि लंबे समय से पुगल रोड़ पर बंगलानगर और सर्वोदय बस्ती पर क्षतिग्रसत नाला है।

जिसका गंदा पानी आए दिन सड़कों पर आ जाता है साथ ही आसपास के घरों की नींव तक पानी जाने लग गया है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। जोशी ने बताया कि आज स्थानीय लोगों के साथ निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें जल्द से जल्द समाधान की मांग की गयी है अन्यथा आने वाले दिनों में मजबूरी में धरना प्रदर्शन और सड़क जाम करने पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी निगम की होगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!