Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाना खाकर सोए व्यक्ति द्वारा कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के जम्भेश्वर नगर में 24 फरवरी की रात को 9 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जम्भेश्वर नगर निवासी प्रदीप पुत्र रामनिवास से रिपेार्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसके भाई रविन्द्र जो कि 23 फरवरी की रात को 11 बजे के आसपास खाना खाकर कमरे में सो गया। सुबह जब उसे उठाने के लिए गए तो फांसी पर लटकता हुआ मिला। प्रार्थी ने बताया कि उसके भाई को उतारकर पीबीएम ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



