Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में चार दिनों पूर्व शव के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। लगातार चार दिनों से धरना और प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शकारियों की मांग थी कि आरोपी की गिरफ्तारी से पहले किसी भी तरह की प्रक्रिया नहीं होगी। पुलिस ने इसको लेकर करीब दस अलग-अलग टीमों का गठन किया और मामले में साक्ष्य जुटाने शुरू किए। दूसरी तरफ लगातार विरोध और आक्रोश की आग में क्षेत्र सुलगता रहा। आज मंगलवार को चौथे दिन सुबह पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया।

 

जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कुछ राहत की सांस ली। पुलिस ने कोलायत क्षेत्र के रहने वाले आरोपी को डिटेन कर लिया। आज चौथे दिन आरोपी के डिटेन करने के बाद प्रशासन के साथ वार्ता हुई। जिसमें पीडि़त परिवार के लिए विभिन्न सहायता को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई और नाबालिग बच्ची के पोस्टमार्टम पर सहमति बनी। ऐसे में अब पोस्टमार्टम शुरू हुआ है। वहीं दूसरी और पीडि़त परिवार के लिए समाजसेवी भामाशाह भी आगे आए है। जानकारी के अनुसार पीडि़त परिवार के लिए सहायता राशि जुटाई गयी है। जो कि करीब 80 लाख से ऊपर की है।

 

आज पूर्व मंत्री देवीङ्क्षसह भाटी भी मौके पर पहुंचे और पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान भाटी ने इस निर्मम वारदात के लिए दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाते हुए ऐसे लोगों का समाज से बहिष्कार करने की बात कहीं और खुद एक लाख की सहयोग राशि देने की बात कहीं।
इस सम्बंध में एसपी कावेन्द्र सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम की कड़ी मेहनत से पुलिस ने मामले में सफलता प्राप्त की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!