Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारते हुए व्यक्ति को घायल कर देने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर-गंगानगर रोड़ चेतक के पास 20 फरवरी की 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में पप्पुराम पुत्र तुलछाराम जाट ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक नेे लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और उसके सिर व शरीर पर चोटें लगी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके भाई फिलहाल पीबीएम में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!