Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को खुले नाले में स्विफ्ट के गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना रात को गजनेर पुलिया के पास सुभाषपुरा की ओर जाने वाले मार्ग की है। जहां पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खुले और गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

बताया जा रहा है कि अत्यधिक अंधेरा होने और नाले के खुले होने के कारण चालक को नाले का अंदाजा नहीं हुआ और गाड़ी नाले में जा गिरी। वाहन का अगला हिस्सा लगभग पूरी तरह नाले में धंस गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!