Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नेशनल हाईवे पर हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर में नेशनल हाईवे-62 की है। श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ के बीच की है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ की ओर जा रही तीन तेज स्पीड गाडिय़ां एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं। सबसे आगे टोयोटा रूमियन चल रही थी, उसके पीछे मारुति स्विफ्ट और सबसे पीछे महिंद्रा एक्सयूवी थी। महिंद्रा एक्सयूवी में रेलवे पुलिस फोर्स के 2 कॉन्स्टेबल सवार थे।

 

गांव ताखरावाली के पास स्विफ्ट कार ने आगे चल रही टोयोटा को ओवरटेक करने की कोशिश की। ठीक उसी समय पीछे से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी ने भी स्विफ्ट को ओवरटेक कर लिया। महिंद्रा के ओवरटेक करते ही टोयोटा के ड्राइवर ने घबराहट में गाड़ी सड़क के नीचे उतार दी। इससे डरकर स्विफ्ट कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिया और कार पलट गई। पीछे आ रही महिंद्रा एक्सयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में महिंद्रा एक्सयूवी में सवार दोनों रेलवे पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!