Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ‘या देवी सर्वभूतेषू शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्ये, नमस्तस्ये, नमस्तस्ये नमो: नमÓ कन्या शक्ति का रूप होती है, जिन घरों में बालिकाएं होती है, वहां देवता रमण करते हैं। धन और ज्ञान के साथ वैभव की वृद्धी होती है। इसलिए कन्याओं का सम्मान करना चाहिए और बालिकाओं को शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। यह उद्गार अतिथियों ने चकगर्बी स्थित अपना परिवार सेवा सदन, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में रविवार को आयोजित हुए कन्या पूजन अवसर पर व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार शीला एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल आचार्य, समाजसेवी हरिकान्त शर्मा थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीआई विजेन्द्र कुमार शीला ने उपस्थित मातृशक्ति से अपने बालक-बालिकाओं को शिक्षा देने के साथ समय बिताने और मोबाइल संस्कृति से दूर रखने की बात कही। साथ ही कहा कि बालक-बालिकाओं पर अपनी मर्जी ना थोपकर जो बनना चाहे, उन्हें बनाने का प्रयत्न करना चाहिए।



इस अवसर पर अपना परिवार सेवा सदन के अध्यक्ष रामेश्वरलाल बिश्नोई ने बताया कि संस्थान का प्रयास भूले-भटके और मुख्य धारा से कट चुके लोगों को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में लाकर उनके परिवारजनों से समझाईश कर पुनर्वास करवाना है। संस्थान द्वारा अब तक हजारों महिला एवं पुरुषों को पुनर्वास गृह में लाकर उनके परिवार संबंधी समस्याओं का निपटारा कर उनके जीवन में फिर से खुशियां लाई गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि बालिका पूजन देश में सुख-शांति एवं समृद्धी की कामना को लेकर किया गया।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का संस्थान अध्यक्ष रामेश्वरलाल बिश्नोई सहित सदस्यों ने माला पहनाकर, साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बालिकाओं का पूजन कर, उनके तिलक लगाकर उन्हें शिक्षण के साथ श्रृंगार सामग्री भेंट कर बालिकाओं से आशीर्वाद लिया एवं बालिकाओं को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई गई। इससे पूर्व यज्ञाचार्य प्रह्लादराम तावणीया ने विधि पूर्वक मंत्रोच्चारणों के साथ दो हजार पांच सौ इक्यावन आहुति देकर यज्ञ संपन्न करवाया। कार्यक्रम में डॉ.भंवर सिंह तंवर विशिष्ट चिकित्सक, असमा नाज निदेशक नमस्ते भारत, सुमित पांडे जोनल मैनेजर एस के फाइनेंस, समाजसेवी एवं भाजपा नेता हरिकांत शर्मा, भवानीशंकर जोशी, एडवोकेट सूर्यभान किरण, हरिकिशन,सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शेखावत, बाबू सिंह हलवाई, तेजू प्रजापत हलवाई, मिस मुमल जैसलमेर कुसुम कुमारी,ओम प्रकाश शर्मा, मनीराम, हनुमान राम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था के मैनेजर जियाउर्रहमान, मुकेश चौधरी प्रोग्राम मैनेजर मानसिक विमंदित एवं पुनर्वास ग्रह, राधेश्याम, पूनम चौधरी, सुमन चौधरी, गुलाबसिंह, भंवरलाल, रजनी शर्मा, पूजादेवी, निरमा, जगराम, संतोष, ओमप्रकाश शाश्वत लेखाकार, शॉफिन आलम समेजा, जेठी देवी आदि मौजूद थे।


