शहर कांग्रेस ने दी पीसीसी सदस्य को श्रद्धांजलि, रखा मौन-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्या सुषमा बारूपाल के निधन पर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम रखा गया। जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने सुषमा बारूपाल के तेल चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव कांग्रेस पार्टी को समर्पित रहा

 

बीकानेर जिले में ब्लॉक कांग्रेस महिला कांग्रेस जिला कांग्रेस से लेकर प्रदेश के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपने कर्तव्य का बखूबी पालन किया और हर कार्यक्रम में उनकी सक्रिय उपस्थिति उनको संगठन का अथक योद्धा के रूप स्थापित किया। अचानक उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है भगवान से प्रार्थना करते है कि उनको आत्मिक शांति प्रदान करे।
ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने सुषमा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से उनकी जीवनी के बारे में बताया।

 

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी पन्नालाल मेघवाल, विजेंद्रसिंह शेखावत, रामनाथ आचार्य, ओबीसी प्रदेश सचिव नवनीत कौर खत्री ओबीसी जिला अध्यक्ष उमा सुथार, खेलकूद प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सलीना खान,सचिव मुमताज शेख,रईस अली, एजाज पठान, सफी खान, मनोज गहलोत, कमल गोयल, राजकुमार हटीला, मुकेश हटीला ने संबोधित करते हुए सुषमा बारूपाल को शब्दांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुधीर चंद,लालचंद इंखिया, लक्ष्मण,शिव,चंदन, सोनू मेघवाल, रविदास,बौद्ध,मुकेश हटीला ओमप्रकाश सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में दो मिनट का मौन रखा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!