Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस टीम ने थानाधिकारी विक्रत तिवाड़ी की टीम ने की है। पुलिस टीमों ने बढ़ती चोरियों को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर टीमों का गठन किया और संदिग्धों को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस टीमों ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस सम्बंध में अलग-अलग मामले भी पूर्व में दर्ज किए गए थे।

25 जनवरी को सुनील लोट ने मामला दर्ज करवाया था। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 22 जनवरी को उसके घर के गेट के तालेे टूटे हुए मिले। 8 फरवरी को निशा सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बतााया था कि उसके घर से चोरों ने नकदी और आभूषण चोरी कर लिए।
13 फरवरी को कृष्णकांत ने रिपोर्ट देतेे हुए बताया था कि उसके मकान केके कॉलेानी से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर 25 हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

 

इसी तरह 19 फरवरी को सोहन सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने,चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ा है।
पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों को जुटाकर कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया । जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद विकास उर्फ भैरू, नदीम, निखिल तेजी, अजीज उर्फ रोकी, राकेश शर्मा, वीरेन्द्र, भगवानाराम को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने अनुसार आरोपी पहले बाइक पर घूमकर सूने मकानों की रैकी करते और फिर घर में घुसते हुए लोहे के सरियों से वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने अनुसार आरोपियों ने बीकानेर और नागौर जिले में 15-20 वारदातों को कबूल किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, ईश्वरङ्क्षसह, झंवरलाल, इमीचंद, रामावतार, हरफूल, राजाराम, सुनील, गणेश, सीमांत, राजाराम, प्रभुराम शामिल रहें। कांस्टेबल सीमांत की आरोपियों की पहचान करने में विशेष भूमिका रहीं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!