Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक के आगे अचानक से नील गाय जाने से हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के 42 केवाईडी के पास की है। जहां पर गुरूवार को सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी। वहीं दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बाइक के आगे अचानक नीलगाय आ जाने से यह हादसा हुआ। हादसे में 18 वर्षीय अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय शंकरलाल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। तीसरे घायल 17 वर्षीय सुरेन्द्र का उपचार खाजूवाला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!