कोटगेट: बाथरूम में नहाते समय गिरे बुजुर्ग की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नहाते समय बाथरूम में गिर जाने से बुजुर्ग की मौत हो ाजाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में 19 फरवरी की सुबह छींपो के मोहल्ले गंगाशहर रोड़ की है। इस सम्बंध में गंगाशहर रोड़ निवासी तेयब पडि़हार पुत्र असलम पडि़हार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 85 वर्षीय पिता मो. असलम जो कि बीमार थे। सुबह बाथरूम में नहाते समय अचानक से गिरने की आवाज आई। जिसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!