ACB Action राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एलडीसी को रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चुरू में श्रीगंगानगर की टीम ने की है। जहां पर बुधवार को जिला परिषद के एलडीसी सुभाष चंद्र शर्मा को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार जैतासर सरपंच ने 1024 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कनिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र शर्मा मनरेगा के वर्ष 2023-24 के कार्यों के लंबित भुगतान को पास करने के लिए 15,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

 

आरोपी ने कुल 15,000 रुपए की मांग की थी, जिसमें से 10,000 रुपए पहले ही ऑनलाइन फोन-पे के माध्यम से ले लिए गए थे। शेष 5,000 रुपए नकद देने का दबाव बनाया जा रहा था और भुगतान रोकने की धमकी भी दी जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। सीआई राजेंद्र कुमार और उनकी टीम ने आरोपी को जिला परिषद परिसर के पास एक चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!