cyber crime राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। फेसबुक पर फर्जी नाम से आईडी बनाकर पुरानी करेंसी खरीदने का झांसा देकर करीब 44.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में श्रीगंगानगर की साइबर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में जमा ठगी की रकम का भी रविवार रात खुलासा किया है।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 7 दिसंबर 2024 को सूरतगढ़ निवासी रामप्रताप पुत्र खिराजराम सोनी ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिवादी ने बताया कि फेसबुक पर पुरानी करेंसी दो और करोड़ों पाओ का मैसेज देखने के बाद उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।
आरोपियों ने उसके पुराने सिक्कों की कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताकर एक फर्जी कंपनी में रजिस्ट्रेशन करवाया और टैक्स व अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 43,46,294 रुपए अपने खातों में जमा करवा लिए। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

 

पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर अलवर, खैरथल और भरतपुर क्षेत्रों में एक सप्ताह तक कैंप कर कार्रवाई की। इसके बाद मुख्य आरोपी अल्ताफ उर्फ लूला और शाहिद को गिरफ्तार किया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!