Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। धारदार हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने फुलनाथजी तालाब की दीवार के पास कार्रवाई करते हुए धारदार गुप्ती/खंजर जैसे हथियार के साथ दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पकड़े गए दोनो युवकों से उचित कार्रवाई कर रिहा कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैम्।



