Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बस चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के भादुओं की ढ़ाणियों के पास रूपड़ा रोड़ पर सारूण्ड़ा की है। इस सम्बंध में सारूण्ड़ा निवासी दुलाराम पुत्र जोगााराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार परिवादी का भाई दुर्गाराम गिर गया और दुर्गाराम की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



