ससुराल पक्ष परेशान विवाहिता ने खाई नींद की गोलियां, मारपीट कर घर से निकालने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता द्वारा अपने पति सहित ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला दर्ज करवाया गया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में 23 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 12 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपीगण ने उसे तंग परेशान किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों द्वारा परेशान करने के कारण उसने नींद की गोलियां खा ली। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!