संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, डीजल उड़ेलकर जलाने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता को डीजल डालकर मारने की खबर सामने आयी है। मामला जामसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में रतनगढ़ के रहने वाले शक्ति सिंह ने किशन, मूलसिंह, शीरूकंवर, श्योपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना 12 फरवरी 2026 की सुबह 10 बजे के आसपास खिचिया की है। इस सम्बंध में परिवादी ने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। परिवादी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन सुनिल कंवर का विवाह वर्ष 2007 में बीकानेर जिले के बिंचिया निवासी किशनसिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही कम दहेज की बात को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा दी जा रही थी।

 

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया गया कि 11 फरवरी की रात विवाहिता ने फोन कर अनहोनी की आशंका जताई थी। अगले दिन परिजनों को सूचना मिली कि उसने डीजल डालकर खुद को जला लिया है। परिवादी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने मिलकर उसकी बहन को दहेज के लिए जलाकर मार दिया। मृतका के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!