Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के घड़सीसर रोड़ गंगाशहर में आज एक शाम ठाकुर जी के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम 7 बजे से यह आयोजन शुरू होगा जो कि देर रात तक चलेगा। इस सम्बंध में भाजपा नेता जैना महाराज ने बताया कि पुजारी भंवर महाराज ठाकुर जी की याद में बीते 12 वर्षो से यह आयोजन लाखुसर गांव में आयोजित किया जाता रह है लेकिन इस बाद यह आयोजन बीकानेर के गंगाशहर में आयोजित किया जाएगा। जैना महाराज ने बताया कि पुजारी भंवर जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर यह भजन संध्या होगी।

जिसमें कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिनमें नवदीप बीकानेरी, मास्टर नानू, प्रेरणा पंचारिया, संपत उपाध्याय, भगवान पंचारिया, भीखाराम जाजड़ा, मास्टर भंवर होंगे। इस भजन संध्या में विशेष अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर सरजूदास जी महाराज, सागर के दाताश्री रामेश्वरनंद जी महाराज, शिवबॉडी मठ के अधिष्ठाता विमर्शानंद जी महाराज, श्रीबालाजी सेवा धाम के बजरंग दास महाराज, राष्ट्रीय प्रमुख विप्र सेना के पंडि़त सुनील तिवाड़ी, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया होंगे। इसके साथ ही शहर के अनेक गणमान्य और वरिष्ठ लोग शामिल होंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!