भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत, क्रेन से खींचकर निकाला गया बाहर-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना दौसा से जुड़ी है ।जहां पर भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसा बीती देर रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ। ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया।

 

वहीं, 2 गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक की इलाज के दौरान ्र
पुलिस के अनुसार कार सवार सभी कालाखो (दौसा) गांव के रहने वाले हैं। वे मंगलवार को आभानेरी गांव में शादी-समारोह में शामिल होने गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!