Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। संघ के शताब्दी वर्ष उदासर में विशाल हिंदू सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में जन समुदाय की उपस्थिति में आयोजन हुआ । मोहित जाजड़ा ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक कुमार और श्री श्री 108 श्री अखिल भारतीय महामंडलेश्वर सरजूदास रहे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वागत गीत पर बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रचारक विनायक ने मातृशक्ति के द्वारा बच्चों मे संस्कार डालने की बात पऱ बल दिया, बताया की परिवार मे सप्ताह मे एक बार सबको एक साथ बैठकर भोजन और भजन करना चाहिए साथ ही स्वदेशी की बात करते हुए अपने देश मे बनी वस्तुओं को अपने घर मे उपयोग करने की बात भी कही। इसके अलावा हिन्दू समानता को लेकर भी विनायक ने कहा कि हम सब एक ही है कोई छोटा या बड़ा नहीं है। उन्होनें श्रीराम का उदाहरण देते हुए माता शबरी का बताया, निषाद राज का भी प्रसंग लिया।



संत सरजू महाराज ने पर्यावरण व नागरिक कर्तव्य को लेकर सभी ग्रमीण वासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का और उनका पोषण करने की बात की। नागरिक कर्तव्य को लेकर श्री महाराज ने बताया कि हमें अपना अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी ध्यान रखना चाहिए क्यूंकि ये भारत देश, भारत माता हमारी है और हम सौभाग्यशाली है कि इस पऱ हमें जन्म लेने का सौभाग्य मिला है। इस दौरान माधो माली, लीलाधर जयपाल, मालजी रामपुरिया, नारायण सिंह,अन्नू सुथार, मंजू जयपाल आदि मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे छोटी बच्चियों द्वारा प्रस्तुति भी दी गई और अंत मे भारतमाता की आरती के साथ सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सभी आगंतुको को भोजन प्रसाद भी करवाया गया।



