Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जान से मारने की नियत से टक्कर मारने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में महेन्द्र नाम के व्यक्ति ने मिंटू, रामनिवास व अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 4 फरवरी की रात को करीब साढ़े नौ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गालीगलौच किया और भद्दी भद्दी गालियां दी। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसका कॉलर पकड़ कर थाप मुक्कों से मारपीअ करते हुए मोबाइल छीन लिया।

 

परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नियत से कैंपर से टक्कर मार दी और करीब 150 फीट तक घसीटते हुए ले गए। जिससे उसके हाथ,पैर, कूल्हे पर गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!