केईएम रोड़ पर नमकीन भंडार में लगी आग,देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। केईएम रोड़ पर नमकीन भंडार पर आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना केईएम रोड़ पर अग्रवाल नमकीन भंडार की है। जहां नमकीन भंडार के ऊपर छत पर अचानक आग लग गयी। आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गयी। आग के कारण धुएं का गुबार और आग की लपटें दूर तक देखी गयी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड़ की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीमों द्वारा लगातार आग पर काबू करने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!