Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र सेे जुड़ी है। जहां पर नवोदय तिराहे के पास हादसे में युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हादसा बाइक के आगे अचानक पशु आ जाने से हुआ। जिसके चलते बाइक सवार की मौत हो गयी। फिलहाल बाइक सवार मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार की बाइक अचानक पशु के आगे आ जाने से भिड़ गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार के साथ-साथ पशु की भी मौके पर ही मौत हो गई।





