खेजड़ी बचाओ महापड़ाव: वार्ता नहीं हुई सफल, सघंर्ष समिति बोली- ऑर्डर अधूरा था-Bikaner News

Bikaner News ऐसे में जारी है अब भी एक ही मांग खेजड़ी हो सुरक्षित
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज लगातार चौथे दिन महापड़ाव जारी है और अनशन भी जारी है। खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर आज सरकार का जन प्रतिनिधि मंडल भी मौके पर पहुंचा और काफी देर तक वार्ता चली लेकिन असमंजस के बीच वार्ता समाप्त हो गयी। इस दौरान कई संतो ने जल ग्रहण कर लिया। एकबारगी महापड़ाव स्थल पर असमंजस की स्थिति बन गयी लेकिन कुछ ही देर में सघंर्ष समिति ने घोषणा कर दी कि हमारा महापड़ाव और अनशन जारी है।

 

सघंर्ष समिति ने कहा कि जनप्रतिनिधि अधूरा ऑर्डर लेकर आए थे ऐसे में हमारा अनशन जारी है। बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन चौथे दिन मंत्री केके विश्नोई ने अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सिर्फ जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने का ऑर्डर सुनते ही लोग भड़क गए। कुछ देर बाद लोग फिर अनशन पर बैठ गए। बोले- जब तक पूरे राजस्थान में खेजड़ी काटने पर रोक नहीं लगेगी तब तक अनशन जारी रहेगा।

 

आंदोलन की अगुवाई कर रहे परसराम विश्नोई ने बताया कि अनशन खत्म नहीं हुआ है। संतों का कहना था कि भक्तों की भावना थी कि पूरे राजस्थान में रोक लगनी चाहिए। जो ऑर्डर आया वो अधूरा ही था। उन्होंने बताया कि आमरण अनशन चल रहा है। देर शाम होते-होते महापड़ाव स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी पहुंच गए है और मांग की जा रही है कि खेजड़ी के लिए कानून बनाने तक खेजड़ी नहीं काटने का आदेश दिया जावे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!