पूर्व सीएम ने खेजड़ी बचाने की मुहिम को दिया समर्थन, लगातार जारी है महापड़ाव-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर की धरती से दो फरवरी को खेजड़ी बचाने के आंदोलन का आगाज हो गया है। जिसके बाद से लगातार खेजड़ी बचाने की मुहिम जोर पकड़ती जा रही है। सड़क से सोशल मीडिया तक आमजन मानस अब खेजड़ी के लिए कठोर कानून की मांग कर रहा है। बीकानेर के विश्नोई धर्मशाला के आगे कल रात से महापड़ाव जारी है।

आज अलसुबह से संत महात्मआों के साथ महिलाएं,बुजुर्गो व अन्य लोगों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 400 से अधिक लोगों के आमरण अनशन पर बैठने की जानकारी मिली है। जो कि लगातार जारी है। वहीं दूसरी और प्रदेशभर के गणमान्य और जनप्रतिनिधि भी अब मुखर होकर खेजड़ी बचाने की मुहिम को अपना समर्थन दे रहे है।

 

प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खेजड़ी बचाने की मुहिम को अपना समर्थन दिया है। पूर्व सीएम राजे के ऑफिशिल फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। जिसमें राजे खेजड़ी की पूजा करती हुई नजर आ रही है साथ ही पोस्ट में लिखा गया है कि खेजड़ी साधारण् पेड़ नहीं है, यह हमारे लिए देववृक्ष है। जो हमारी आस्था और भावनाओं से जुड़ी है। राजे ने खेजड़ी और ओरण बचाने की मुहिम में अपना समर्थन देते हुए लिखा कि हम सभी को इसके सरंक्षण के लिए आगे आना चाहिए। में खेजड़ी, ओरण बचाने की मुहिम में सबके साथ हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!