Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक गाड़ी के आगे पशु के आ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में हल्दीराम प्याऊ के पास की है। जहां पर अचानक पशु के आगे आ जाने से गाड़ी पलट गयी और युवक की मौत हो गयी। इस सम्बंध में नई दिल्ली के रहने वाले गिरधर राम आर्य ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसका बेटा सुमित आर्य कंपनी के काम से बीकानेर आया हुआ था। जहां पर वह अपने दो साथियों के साथ होटल जा रहा था। इस दौरान अचानक हल्दीराम प्याऊ के पास पशु के आगे आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में सुमित आर्या की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


