पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ को लेकर लोगों में उत्साह, दिया जा रहा है निमंत्रण

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। साध्वी ऋतंभरा की बीकानेर में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के लिए रविवार को दो दर्जन लोगों से अधिक लोगों को निमंत्रण दिया गया। सेठ रामगोपाल गोवर्धन दास मोहता धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजेन्द्र कुमार मोहता, चांदरतन डागा, एडवोकेट लक्ष्मीकांत रंगा को पीले चावलों का कलश भेंटकर धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

इस मौके पर धर्म रक्षा समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और भुवनेश सुथार ने मुख्य ट्रस्टी राजेन्द्र कुमार मोहता का पगड़ी पहनाकर, दुपट्टा और शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। इस मौके पर ट्रस्ट के योगेश पुरोहित और अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। इनके अलावा आरएसवी स्कूल के मुख्य प्रबंधक सुभाष स्वामी को भी निमंत्रण दिया गया। स्वामी का दुपट्टा और शाल ओढ़ाकर व श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर अनिल सोनी (झूमर सा), गोपाल भादाणी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और एडवोकेट बजरंग छींपा, राजेन्द्र सिंह शेखावत आदि ने सम्मान किया गया।

 

रेलवे अधिकारी यशपाल सिरोही, गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा को भी निमंत्रण दिया गया। शहर में 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ में यजमान बनने के लिए लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। महायज्ञ में यजमान बनने को लेकर अब तक करीब चार दर्जन से अधिक लोगों ने अपना नाम लिखवाया है। पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और जंगलेश्वर 51 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ के लिए महिला टीम भी रविवार को जुटी रही। महिला शाखा की अध्यक्ष उषा गहलोत, अरूणा भाटी और शशि गुप्ता ने भी महायज्ञ की तैयारियों में जुटी रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!